Press "Enter" to skip to content

मंडी टैक्स चोरी: मंडी में पहली बार जमा हुआ 26 लाख का जुर्माना / Shivpuri News

डीएस के रिमाइंडर के बाद मंडी सचिव ने जमा करवाई राशि

शिवपुरी. कृषि उपज मंडी शिवपुरी के खाते में मंगलवार को आरबीएस फर्म ने 26 लाख की जुर्माना राशि जमा करवा दी। अभी तक की मंडी टैक्स चोरी का यह सबसे बड़ा
जुर्माना है, जो मंडी टैक्स चोरी के मामले पर डीएस ने कार्रवाई के रूप में सामने आया। महत्वपूर्ण बात यह है कि मंडी टैक्स की चोरी के जुर्माने को तब जमा करवाया जा सका, जब डीएस ने मंडी सचिव को रिमाइंडर लिखा था।

डीएस ने खुद गोदाम चेक कर की कार्रवई

चूंकि यह पूरा खेल मंडी सचिव सहित उनके अन्य स्टाफ की मिलीभगत से खेला जा रहा था, इसलिए स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन डिवीजनल सेकेट्री (डीएस) आरपी चक्रवर्ती ने मामले को संज्ञान में लेते हुए न केवल स्वयं मंडी का निरीक्षण किया, तो फिर डीएस ने उसी
फर्म का औचक निरीक्षण कर लिया जिसमें उन्होंने जिन फसलों को बिन मंडी टैक्स चुकाए गोदाम में पाया उस पर 26 लाख रुपए का जुर्मान करने का आदेश तीन माह पूर्व जाकर दिया था। उक्त आदेश को मर्ड सचिव रखने के साथ ही जुर्माना राशि को कम करने की कवायद लगे रहे। इसके बाद जब डीएस ने मंडी सचिव को फिर रिमाइंडर भेजा तो मंडी सचिव ने आरबीएस फर्म से आज उक्त 26 लाख रुपए की जुर्माना राशि जमा करवा ली।

जमा करवा दी राशि

आरबीएस फर्म पर जो
जुर्माना तय किया गया था, वो राशि आज जमा करवा दी है। इससे पहले तक तो पता नहीं है, लेकिन मेरे कार्यकाल में इतनी बड़ी राशि का जुर्माना पहली बार हुआ है।

हरेंद्र सिंह राठौड़, मंडी सचिव शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!