Press "Enter" to skip to content

4 साल से आवास योजना का प्रकरण अटका, नहीं हो रही सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: वैध नामांकन और पूरी प्रक्रिया के बाद भी 4 साल से नगरपालिका ने आवास का प्रकरण अटका रखा है। न तो रजिस्ट्री हुई और न ही कोई सुनवाई हो रही। जबकि आवेदन कलेक्टर से लेकर एसडीएम, नगर पालिका तक सैकड़ों दे चुके पर कोई सुनवाई नहीं हुई।यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो फिर मुझे इच्छा मृत्यु के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


यह शिकायती आवेदन जवाहर कॉलोनी में रहने वाले युवक एजाज अहमद ने दिव्यांग पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को दिया, जिस पर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जवाहर कॉलोनी में रहने वाले राशिद ने आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना की सभी शर्तें पूरी करते हुए उन्होंने मजदूरी करने के बाद बचे रुपए से जमीन ली। जिस पर रजिस्ट्री भी कराई और डायवर्सन नामांकन भी कराया, लेकिन मेरे प्रकरण को नगर पालिका ने रोक दिया। जबकि 4 साल में कई सारे आवास बन गए।

मैंने इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर एसडीएम और नगर पालिका में कई बार आश्वासन मिला। मानसिक रूप से मैं बहुत परेशान हो गया हूं और इसी वजह से अंतिम आवेदन देकर प्रशासन से गुहार लगा रहा हूं कि यदि मुझे जल्द समाधान नहीं मिला तो फिर मैं मानसिक स्थिति बिगड़ने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!