Press "Enter" to skip to content

व्यापारी गोदाम में खाली करवा रहा था खाद, पुलिस थाने ले आई, किसान बोले, हमें जरूरत है तो बेचो, स्टॉक क्यों कर रहे / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में खाद के लिए परेशान किसानों ने बुधवार को भौंती में एक व्यापारी रामनिवास के गोदाम पर उस समय हंगामा दिया जब वहां खाद का ट्रक खाली हो रहा था। किसान व्यापारी से खाद की मांग कर रहे थे। जबकि व्यापारी खाद गोदाम में स्टॉक करवा रहा था।

आधा ट्रक हो गया था खाली

व्यापारी के गोदाम में आधे से ज्यादा ट्रक खाली हो चुका है, उसमें सिर्फ 180 बोरी खाद शेष है। फिलहाल पुलिस यह खाद नायब तहसीलदार के आदेश पर किसानों को बंटवाने की बात कह रही है। देर शाम तक नायब तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंची थीं और ट्रक थाने पर रखा हुआ था।

भौंती टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि हम ट्रक को थाने ले आए हैं, उसमें 180 बोरी खाद है जो नायब तहसीलदार के आने के बाद किसानों को वितरित किया जाएगा।

किसानों का हंगामा और व्यापारी की खाद स्टॉक करने की मंशा के चलते पुलिस ट्रक को थाने में ले आई। किसानों का कहना था कि खाद किसानों के लिए आया है तो व्यापारी इसे गोदाम में क्यों रखवा रहा है, इसे जरूरतमंद किसानों को दिया जाना चाहिए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!