Press "Enter" to skip to content

1 माह से मायके रह रही पत्नी, युवक ने शराब के नशे में किया सुसाइड / Shivpuri News

शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा में एक 30 साल के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिरसौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


मजदूरी पर नहीं पहुंचा, फंदे पर लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय श्रीकिशन आदिवासी पुत्र रघुवीर तिघरा गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। आज सुबह जब वह मजदूरी करने नहीं पहुंचा तो उसे बुलाने रामहेत घर आया। दरवाजा खोल कर देखा तो श्रीकिशन का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सिरसौद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर शव शिवपुरी के पोस्टमार्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

पत्नी गई हुई थी मायके

उदय सिंह ने बताया श्रीकिशन की पत्नी एक माह पहले अपने मायके सतनबाड़ा भंडारे में शामिल होने की कहकर गई हुई थी जो आज तक वापस नहीं लौटी श्रीकिशन के दो बच्चे भी है वह भी अपनी मां के साथ मामा के यहां रह रहे है।

श्रीकिशन और उसकी पत्नी के बीच कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था फिर भी उसकी पत्नी एक माह गुजर जाने के बाद वापस नहीं लौटी और अब वह अपने मायके में ही मजदूरी कर रही है। कुछ दिनों से श्रीकिशन ने अधिक शराब पीना शुरू कर दिया था। बीते रात श्रीकिशन अधिक शराब के नशे में गलियों में घूमता हुआ देखा गया था और आज उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!