Press "Enter" to skip to content

ALTO कार में कट्टे की नोक पर ले गए 3 आरोपी अपहरण किया, अज्ञात स्थान पर किया सामूहिक बलात्कार, चंगुल से भागकर आई महिला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के नरवर की रहने वाली युवति ने आज SSP से शिकायत करते हुए बताया की 2 माह पूर्व दोपहर के 2 बजे परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे. तभी 3 आरोपी ने कट्टे की नोक पर अल्टो कार में डालकर अपहरण कर ले गए. जिसके बाद सामूहिक बलात्कार किया.

जानकारी के अनुसार नरवर की रहने वाली युवति ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 2 माह पूर्व लगभग 2 बजे अपने घर पर थी और मां एवं पिता चाचा सहित घर परिवार के सब लोग खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे. तभी आरोपी अजय बाथम पुत्र मुन्ना बाथम निवासी सांसन तहसील भितरवार, मनोज कुमार पुत्र नामालूम किरार निवासी भितरवार, मुकेश पुत्र नामालूम गॉड निवासी गढ़ीखेरे तहसील चीनोर कट्टे की नोक पर घर से उठाकर मनोज किरार की अल्टो वाहन में अज्ञात स्थान पर ले गए. जहां पर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया गया युवति के साथ दो माह तक सामूहिक रूप से शारीरिक संबंध बनाकर प्रताड़ित किया गया. वहीं 14 जनवरी 2023 को भितरवार से बड़ी मुश्किल से युवति आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर नरवर आई.

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों की तरफ से दो अज्ञात महिला एवं पांच व्यक्ति उसके घर पर आए और अपने साथ ले जाने की धमकी देने लगे जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और वह भाग खड़े हुए. महिला ने बताया कि वह काफी पीड़ित है और परेशान बनी हुई है. इसकी शिकायत पुलिस चौकी मगरोनी में दर्ज कराई है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है. महिला ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की एसएसपी से मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!