Press "Enter" to skip to content

बहन के यहाँ अखंड रामायण के पाठ में शामिल होने जा रहा युवक सहित बाइक गड्डे में मिला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है. युवक अपनी बहन के यहां अखंड रामायण के पाठ में शामिल होने के लिए जा रहा था. तभी रामगढ़ के पास पुलिया के पास गड्ढे में अज्ञात कारणों के चलते वह गिरा मिला.

जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम कुसुअन थाना इंदार गुना से देवरा बहन के यहां अखंड रामायण के पाठ में शामिल होने जा रहा था. तभी रामगढ़ के पास पुलिया के नीचे गड्ढे में बाइक सहित युवक मिला. इसकी सूचना ग्रामीणों की सहायता से परिजनों को लगी परिजन स्वास्थ्य केंद्र बदरवास लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने अवैध रूप से पैसे मांग कर बाहर से दवाई मंगाई और बिना ड्रेसिंग के ही शिवपुरी रेफर कर दिया है. ऐसे आरोप उन्होंने बदरवास स्वास्थ्य पर लगाए हैं. शिवपुरी में जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!