शिवपुरी: नगरपालिका क्षेत्र के लुधावली में स्थित गौशाला में हर रोज गोवंश की मौत हो रही है। गोवंश की मौत का कारण ठोस तरीके से तो सामने नहीं आ सका। परंतु गोवंश की मौत का कारण नगरपालिका की अनदेखी को माना जा रहा है। साथ ही इस गौशाला में द्वारकाधीश गौ सेवा समिति के द्वारा जो सेवाएं गोवंश के लिए उपलब्ध कराई जाती थी। इनमें भी गिरावट आना एक वजह गई है। यही वजह है कि हर रोज गायों की मौत भूख प्यास और बीमारी हो रही है।
16 दिनों में 70 से ज्यादा गायों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार गौशाला में 12 जनवरी से आज दिनांक 28 जनवरी तक 70 से ज्यादा गोवंश की मौत भूख प्यास और बीमारी के चलते हो चुकी है परन्तु जिम्मेदारों ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है। मृत गायों के शव को उठाने आए नगरपालिका के ड्राइवर नरेंद्र शर्मा ने बताया शनिवार को 10 गोवंश की मौत हुई थी और आज 4 गौवंश की भी मौत हो चुकी है। हर रोज गोवंश की मौत का सिलसिला जारी है इसकी मुख्य वजह नरेंद्र शर्मा ने भी गोवंश की देखरेख न होना बताया है। इस मामले में गौशाला के कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।
नपा अध्यक्ष ने जताई बीमारी फैलने की आशंका
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि उन्हें भी गौशाला में हो रही गौवंश की मौत का पता लगा है। उन्हें शंका है कि गौवंश की मौत सर्दी से भी हो सकती है साथ ही बीमारी फैलने की भी आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता इसी लिए वह आज ही पशु चिकित्सक से इस बारे चर्चा करेंगी। नगरपालिका केशव सगर का कहना है गौशाला में गौवंश की मौत की सूचना आपके द्वारा दी गई है। वह इस गंभीर विषय पर आज ही कर्मचारियों से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे।

गौशाला में हर रोज हो रही गौवंश की मौत, नगरपालिका अध्यक्ष ने जताई बीमारी फैलने की आशंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment