शिवपुरी: पिछोर के मनपुरा निवासी सीआरपीएफ सूबेदार महाराष्ट्र के पुणे में परेड के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। खबर शहीद के घर पहुंची तो पूरे परिवार सहित गांव में मातम पसर गया था। शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर रविवार को मनपुरा पहुंचा जहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने शहीद के सम्मान में नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी।
पिछोर मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर शिवपुरी पिछोर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत मनपुरा में शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर पुणे से मुंबई और मुंबई से ग्वालियर फ्लाइट से लाया गया। इसके उपरांत सीआरपीएफ की गाड़ी से मनपुरा स्थित निवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे हुए अशोक चौरसिया उर्फ गोटू को श्रद्धांजलि देने के लिए सिरसौद चौराहे से ही अंतिम यात्रा निकाली। जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। इस दौरान लोग अशोक तुम अमर रहो गोटू जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। शव यात्रा में जहां लोगों ने शहीद के दर्शन किए तो वही जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।
श्मशान घाट पर सीआरपीएफ के 8 जवानों सहित सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुघर सिंह ने अशोक चौरसिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि शहीद अशोक चौरसिया के ढाई वर्षीय पुत्र मौलिक ने अपने चाचा के कंधे पर बैठ कर दी। शहीद सूबेदार को श्रद्धांजलि देने पिछोर विधायक केपी सिंह, करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, मानसिंह फौजी, पिछोर तहसीलदार अखिलेश शर्मा, भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा, प्रशासनिक अधिक सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

शहीद अशोक चौरसिया को पुत्र ने चाचा के कंधे पर बैठकर दी मुखाग्नि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment