Press "Enter" to skip to content

शराबी युवकों के पथराव से 6 वर्षीय मासूम और उसका पिता घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नोहरीकलां में बीती रात्रि दो शराबी युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे वहां खेल रहा एक 6 वर्षीय बालक और उसका पिता घायल हो गए। आरोपियों ने पथराव के बाद धायल युवक की पिटाई भी लगा दी। यह सब घटना पूर्व से चली आ रही रंजिश के कारण घटित हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रामस्वरूप पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा निवासी नोहरीकलां बीती रात्रि आरोपी दुर्गा रावत के घर के सामने से निकल रहे थे। उसी समय पुरानी रंजिश पर आरोपी उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने आरोपी को गाली देने से रोका तो उसने अपने परिवार के रमेश रावत को वहां बुला लिया और फरियादी के घर पर पहुंचकर उन्होंने पथराव कर दिया। जिससे एक पत्थर रामस्वरूप शर्मा के 6 वर्षीय पुत्र निकुंज उर्फ पप्पू को लग गया और वह घायल हो गया। जबकि दूसरा पत्थर फरियादी के सिर में लगा। बाद में दोनों आरोपियों ने रामस्वरूप शर्मा के साथ मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने कीि धमकी देकर वहां से भाग गए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!