Press "Enter" to skip to content

TI तिमेश छारी का अश्लील VIDEO हुआ वायरल, SSP ने किया लाइन हाजिर / Shivpuri News

शिवपुरी के खनियाधाना थाना प्रभारी का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में उनके खिलाफ एक शिकायत भी आई थी। इसकी शिकायत के बाद एसपी ने थानेदार को लाइन अटैच किया है।


लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार खनियाधाना की रहने वाली एक लड़की के साथ थाना प्रभारी तिमेश छारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो कई माह पुराना बताया गया है। खनियाधाना थाना प्रभारी का यह अश्लील वीडियो शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल के पास तक पहुंच गया था। इसकी शिकायत एसपी से हुई थी। इसी के चलते एसपी राजेश सिंह चंदेल ने वायरल वीडियो के मामले में थाना प्रभारी तिमेश छारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है।

एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि खनियाधाना थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है। थाना प्रभारी का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर तिमेश छारी को लाइन अटैच कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!