Press "Enter" to skip to content

लोडिंग बाहन में सवार सास, बहू नीचे गिरी, सास की मौत बहू जिंदगी और मौत से लड़ रहीं / Shivpuri News

शिवपुरी में लोडिंग वाहन के ड्राइवर की लापरवाही के चलते सास-बहू चलती लोडिंग वाहन से गिर गईं। इस हादसे में सास की मौत हो गई वहीं बहु को गंभीर चोट आईं है। घायल महिला को उपचार के लिए पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। छर्च थाना पुलिस ने घायल महिला के वयान लेकर महिला की सास का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


घायल भाभी ने दी थी देवर को सूचना

घायल महिला के देवर देवेंद्र आदिवासी पुत्र रामकिशन निवासी देहदे ने बताया कि 25 जनवरी को मेरी माँ शंकरी और मेरी भाभी सोनावती पोहरी कस्बे में बाजार करने के लिए गांव से निकली हुई थी। देर शाम गांव लौटते वक्त मां और मेरी भाभी हादसे का शिकार हो गईं। मेरी भाभी सोनावती ने फोन पर सूचना दी कि वह और उसकी सास पोहरी से बाजार कर गांव वापिस आने के लिए श्योपुर की ओर जा रही एक लोडिंग वाहन में बैठ गए थे। लोडिंग वाहन का ड्राइवर वाहन को लहरा लहरा कर तेजी दौड़ा रहा था। ग्राम देहदे के तिराहे के पास लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने तेज रफ्तार वाहन को तेजी से लहरा दिया। इसी के चलते में और मेरी सास सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार लोडिंग वाहन से नीचे गिर गए थे। इस हादसे में मेरी सास की मौके पर ही मौत हो गई और मुझे गंभीर हालत में पोहरी से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मां की हुई मौत भाभी की जिंदगी और मौत से जंग जारी

देवेंद्र ने बताया कि भाभी ने घायल अवस्था मे मुझे फोन पर सूचना दी थी में और मेरा भाई पोहरी के आसपास पहुचा जहां मेरी भाभी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। इस हादसे में मां की मौत की पुष्टि छर्च थाना पुलिस ने की थी। इसकी शिकायत मेरे द्वारा छर्च थाना पुलिस में दर्ज करा दी गई है। छर्च थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!