शिवपुरी: जिले का नाम रोशन करने वाले और फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान रखने वाले डायेरक्टर और प्रोड्यूसर राकेश सरैया का शिवपुरी वृद्धाश्रम में बीमारी के चलते निधन हो गया। डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर राकेश सरैया द्वारा 80 के दशक में पहली फिल्म यातना बनाई गई थी। जिसमें मुख्य भूमिका में एक्टर शेखर सुमन और सुप्रिया पाठक सहित शिवपुरी जिले के कलाकार थे। इसी फिल्म से डायरेक्टर राकेश सरैया का फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म के सभी कलाकार शूटिंग के लिए शिवपुरी भी आए थे। राकेश सरैया मुंबई में रहकर फिल्म सावधान और जैकपोट दो करोड़ सहित विदेशी फिल्मों में भी डायरेक्शन किया था। इसके साथ ही राकेश डॉक्यूमेंट्री लिखने का कि काम करते थे। फिलहाल राकेश शिवपुरी के वृद्धाश्रम रहकर अजनबी सफर की स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
फ़िल्म जगत में नहीं चमका सितारा, डिप्रेशन का शिकार हुए
राकेश सरैया के माता-पिता शिक्षक थे जो अब इस दुनिया में नहीं है। एक जमाने में राकेश ने जिले में खूब सुर्खियां बटोरी थी। राकेश ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन फिल्मी दुनिया मे राकेश को वो शोहरत हासिल नहीं हो सकी थी जिसकी उम्मीद लगाकर राकेश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म जगत में जब राकेश के सितारे नहीं जगमगाए तो उसके बाद उसकी पत्नी राकेश को छोड़कर शादी के कुछ वर्ष बाद ही चली गई थी। इसके बाद राकेश डिप्रेशन में चले गए।
वृद्ध आश्रम में रहने को होना पड़ा था मजबूर
वृद्धाश्रम की केयरटेकर राखी सेन ने बताया राकेश नो माह से आश्रम में रह रहे थे। राकेश हमेशा कहते रहते थे कि वह बृद्धावस्था पर फिल्म बनाने के लिए बृद्धाश्रम मे रहकर बुर्जुगों के जीवन का अनुभव लेकर कहानी लिख रहे थे। जिसका नाम अजनबी सफर था। लेकिन राकेश सरैया का ये सफर अधूरा रह गया। राकेश के परिचित अशोक अग्रवाल में बताया कि बीते माह पहले आश्रम में पहुचे थे इसी दौरान उनने राकेश को पहचान लिया था। राकेश एक होनहार शख्स था राकेश को पांच भाषाओं का ज्ञान था। राकेश की फिल्म यातना बड़े पर्दे पर आर्थिक तंगी के चलते रिलीज नहीं हो सकी थी इसके बाद राकेश डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और तभी से गुमनामी की जिंदगी जी रही थी।

डाइरेक्टर और प्रोडयुसर राकेश सरैया का वृद्धाश्रम में बीमारी के चलते निधन, फ़िल्म यातना से की थी शुरुआत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment