शिवपुरी। खबर देहात थाना अंतर्गत आने बाले राघवेंद्र नगर से है जहाँ आज स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास खाद्य विभाग के द्वारा एक घर में 20 घरेलु सिलेंडर जप्त करने की कार्यबाही क़ो अंजाम दिया है जिसमे 14 भरे और 4 खाली सिलेंडर पाये गए कार्यबाही जारी हैं
जानकारी के अनुसार माँ नर्मदा इंडियन गैस एजेंसी की मालिक अर्चना अग्रवाल के घर से खाद्य विभाग के DSO खुसबू शुक्ला DSO गौरव कदम ने सयुक्त कार्यबाही कर 20 घरेलु सिलेंडर जप्त किये जो की घर के अंदर अनाधिकृत रूप से रखे हुए थे 14 एलपीजी सिलेंडर भरे और 6 खाली पाये गए खाद्य पूर्ति अधिकारी गौरव कदम ने बताया द्रव पेट्रोलियम प्रदाय वितरण विलय के तहत कलेक्टर को प्रस्तुत कर कांटो से करो कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखेंगे.
अगर सूत्रों की माने तो गैस एजेंसी संचालक द्वारा लंबे समय से सिलेंडर ब्लैक करने की बात सामने आ रही थी पोहरी क्षेत्र में यह गैस एजेंसी द्वारा पहले भी भ्रष्टाचार की कई बार मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कई मामलों को गैस एजेंसी संचालक द्वारा दबा दिया जाता है इस गैस एजेंसी संचालक द्वारा बार-बार ब्लैक की बात सामने आ रही थी लेकिन आज जब इस तरीके की धरपकड़ की गई तो मामला निकलकर सामने आ रहा है कि इस तरीके से कई संचालक और भी सामने आ सकते हैं वही फ़ूड विभाग द्वारा इस तरीके से कोई और भी जानकारी मिलने पर छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।
ज़ब इस सम्बन्ध मे इंडियन गैस वरिष्ठ अधिकारी सी आर रोहित से चर्चा कि गयी तो उनका कहना था कि इस तरीके से किसी भी गैस एजेंसी संचालक के घर से इतनी बड़ी मात्रा मे सिलेंडर मिलना पूर्णता अवैध है इस पर इंडियन ऑयल की तरफ से भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.






Be First to Comment