शिवपुरी: मूंगफली गोदाम की पहली मंजिल की दीवार खिसकने से 4 श्रमिकों की मृत्यु होने पर व्यापार संघ करैरा द्वारा उनके परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी है।
मृतक व्यक्तियों में रामकुमारी पत्नी मायाराम साहू निवासी श्योपुरा, अर्चना पत्नी गोवर्धन परिहार निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चिंनोद, संजीव लोधी निवासी हिम्मतपुर पिछोर की दुखद मृत्यु हो गई थी जिसके लिए गल्ला व्यापार संघ करैरा द्वारा रविवार को मधुर मिलन पैलेस में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को व्यापार संघ एवं गोदाम मालिक दशरथ साहू ने मिल कर 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने का प्रस्ताव आया जिसे सम्पूर्ण व्यापार संघ ने स्वीकृति दी। जिसके लिए मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में करैरा एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला के समक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय पहारिया, गल्ला व्यापार संघ करैरा संरक्षक प्रमोद जैन, गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव नीखरा ने आर्थिक सहायता करने के लिए बात रखी गई। जिस पर एसडीएम करैरा द्वारा आज मृतकों के परिजनों को तहसील कार्यालय बुलाया गया जिसमें कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल वर्चुअल मीट से जुड़े।
एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, टीआई सतीश चौहान, भारतीय उधोग व्यापार संघ जिलाध्यक्ष संजय पहारिया, संरक्षक व्यापार मंडल संघ प्रमोद जैन, मंडल अध्यक्ष करैरा हेमंत शर्मा, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव नीखरा, चिंकी जैन, रज्जन बेडर, शिवकुमार साहू, सचिन जैन एवं समस्त व्यापारी गल्ला व्यापार संघ द्वारा पीड़ित परिवार गोवर्धन परिहार, महेश केवट, मायाराम साहू, कृष्णा लोधी को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये गये। व्यापार संघ के इस निर्णय को कलेक्टर एवं एसपी द्वारा दुःखी परिवारों के लिये आंसू पोछने बाला कदम बताया और साथ ही हिदायत दी गई कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिये सभी आवश्यक कदम व्यापार संघ सुनिश्चित करें।

मूंगफली मिल में मृतकों के परिजनों को व्यापार संघ करैरा ने दी, 4 लाख की सहायता राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment