शिवपुरी: कोलारस अनुविभाग के नेतवास पंचायत के भट्टूआ गांव में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। यहां एक आशा कार्यकर्ता की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला की जान आफत में आ गई। महिला को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गर्भवती महिला को दे दी एक्सपायरी दवा
कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में अपनी गर्भवती पत्नी कविता का उपचार करा रहे भट्टूआ निवासी मजबूत सिंह रावत ने बताया कि उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है। पत्नी कविता रावत को आंगनवाड़ी पर पांचवे माह में लगने वाला टीटी का इंजेक्शन एएनएम ने माह के शुरुवाती शुक्रवार को लगाया गया था। इस इंजेक्शन के साथ ही आशा कार्यकर्ता सिया रावत उसे फोलिक एसिड की 60 टेबलेट खाने को दी गईं थी। कई दिनों तक इन टेबलेट खाने के बाद मेरी पत्नी कविता की तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था। तब उसे पता चला कि जो टेबलेट उसकी पत्नी खा रही थी वह एक्सपायर हो चुकी है। इसी वजह से उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी है। जब इसकी शिकायत उसने आशा कार्यकर्ता से की तो उसने मेरी शिकायत अनसुनी कर दी। आशा कार्यकर्ता द्वारा बरती गई लापरवाही की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। जिसे बंद कराने का दबाब भी आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाया जा रहा है।
आयरन की गोली में भी बरती गई लापरवाही
इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। जिसमें जो आयरन के नाम की एक्सपायरी गोली गर्भवती महिला को थमाई गई थीं। वह गोली तीन माह की गर्भवती महिला को दी जाती है। पांच माह की गर्भवती महिला को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां दी जानी थी। जबकि गर्भवती महिला को फोलिक एसिड की एक्सपायरी गोलियां थमा दी गईं।
जांच कराएंगे
कोलारस बीएमओ नरेंद्र दांगी का कहना है कि अगर आशा कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती महिला को आयरन की गोली देने में लापरवाही बरती गई है तो उस पर जांच के बाद अवश्य कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पांच माह की गर्भवती महिला को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां क्यों नहीं दी गई। इसकी भी वह जांच कराएंगे।

आशा कार्यकर्त्ता ने गर्भवती महिला को एक्सपायरी डेट की दे दी आयरन की गोलियां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment