Press "Enter" to skip to content

ग्राम मुहासा में शासकीय जमीन पर खेती कर अतिक्रमण कर मकान बना लिए, नहीं हुई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी के खनियाधाना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहासा के युवक ने आज कलेक्टर को शिकायत करते हुए कहा कि गांव में कई दबंग लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा करके खेती करके मकान बनाकर निवास कर रहे हैं. उन्हें उनके खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र कप्तान सिंह यादव निवासी ग्राम मुहासा तहसील खनियाधाना ने कलेक्टर जनसुनवाई में आज ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में कई लोग शासकीय भूमि पर कब्जा करके खेती करके मकान बनाकर निवास कर रहे हैं.

जिनमें परमाल पुत्र गोपाल सिंह, राजेंद्र पुत्र गोपाल सिंह, गब्बर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, रणबीर सिंह पुत्र पहलवान सिंह, गज राम सिंह पुत्र पहलवान सिंह, जगमोहन सिंह पुत्र बलभद्र सिंह, प्रश्न सिंह पुत्र सरदूल सिंह, जयपाल सिंह पुत्र सरदूल सिंह, बट्टू पुत्र सरदूल सिंह, इंद्र भान पुत्र दीवान सिंह, शेष कुमार पुत्र दीवान सिंह, वीरपाल पुत्र दीवान सिंह, राजपाल पुत्र गोपाल सिंह, लल्लू पुत्र मोकम सिंह, घनश्याम पुत्र रामदयाल कुशवाह आदि के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए गए हैं एवं उस पर खेती कर रहे हैं आज दिनांक तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है उक्त लोगों के खिलाफ धारा 248 का नोटिस जारी किया जाए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की बात युवक ने कलेक्टर से कही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!