Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर ही मौत एक मेडिकल कॉलेज रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले का करवाया फोरलेन तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी बाइक पर सवार तीन लोग थे जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर घायल है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

जानकारी के अनुसार राकेश रजक निवासी नवाब साहब रोड उम्र 50 साल रिश्तेदारी में शामिल होकर अपने दो साथी पंकज रजक उम्र 20 साल, मुरारी रजक उम्र 68 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी के साथ कोलारस से वापस आ रहा था तभी फोर लेन तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है. परिजन देहात थाना पहुंचे जहां एफआईआर की जा रही है. दोनों मृतकों का पीएम भी कराया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!