Press "Enter" to skip to content

बकरी के लिए पत्तियां तोड़ने छत पर चढ़ा युवक, पैर फिसलने से नीचे गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धिधावली में एक युवक पेड़ पर पत्तियां तोड़ने के लिए चढ़ा हुआ था तभी उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से वह घायल हो गया तुरंत ही जिला चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार ब्रखभान पाल पुत्र छिंगाराम पाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम धिधावली थाना अमोला दोपहर के लगभग 12 बजे साल के पेड़ पर बकरी के के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए चला था तभी पैर फिसलने से युवक नीचे गिरा और घायल हो गया तुरंत ही ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई आपको बता दें कि बकरी चराने के लिए युवक गया हुआ था तभी बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने पेड़ पर चढ़ा हुआ था. युवक के शव का पीएम कराया जा रहा हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!