Press "Enter" to skip to content

मेडीकल कॉलेज में चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से छलांग लगाकर एक आदिवासी महिला के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है.मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी आदिवासी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा है कि महिला की 1 वर्ष की बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी जिसे 20 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.जहां बच्ची का इलाज चल रहा था.इसी बीच महिला ने यह गंभीर कदम उठा लिया.महिला ने ख़ुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है.घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ख़ुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार छर्च थाना क्षेत्र के देहदे गांव की रहने वाली अनिता पत्नी बुद्धू आदिवासी ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली.अनीता निमोनिया से पीड़ित अपनी 1 साल की बच्ची का इलाज कराने ससुर श्रीलाल आदिवासी के साथ मेडिकल कॉलेज आई थी. 20 जनवरी से भर्ती अनीता की 1 साल की बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था इसी दौरान रविवार 22 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे अचानक अनीता ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.जिससे उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि मृतिका अनीता का पति बुद्धू आदिवासी बाहर रहकर मजदूरी करता है.जिस कारण अनीता अपने सास ससुर के साथ रहती थी.

थाना प्रभारी कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर एक महिला द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!