शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है. आपको बता दें कि आज कलेक्टर शिवपुरी को एक आवेदन सौंपकर महिला ने बताया कि उसके साथ 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है. वहीं पूर्व तहसीलदार बैराड़ की प्रतिज्ञा ढेमुला ने नौकरी लगवाने की एवज में 3 लाख की मांग की थी और 2 माह बाद ही बच्चों को अनाज मंडी से निकाल दिया गया.
जानकारी के अनुसार बैराड़ की रहने वाली महिला नारानी रजक ने बताया कि 1 साल पहले तहसीलदार बैराड़ की प्रतिज्ञा ढेमुला ने दोनों बच्चों की अनाज मंडी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख की मांग की थी वही बच्चों की खातिर ब्याज से पैसे उठाकर महिला ने पूर्व तहसीलदार बैराड को दिए थे वहीं 2 माह बाद ही दोनों बच्चों को निकाल दिया गया और कहा गया यह सरकारी नौकरी नहीं है प्राइवेट है. जब इसकी जानकारी महिला को लगी थी तो महिला ने कई बार पूर्व तहसीलदार बैराड से संपर्क साधा महिला से कहा कि वह पैसे वापस करा देंगी लेकिन आज दिनांक तक उसके पैसे वापस नहीं हुए हैं वहीं जब महिला ने जाकर स्वयं बात की तो मना कर दिया गया और कहा गया कि कोई पैसा नहीं है ज्यादा करेगी तो तुझे मरवा दूंगी ऐसा शिकायती आवेदन में महिला ने पूर्व तहसीलदार बैराड़ पर आरोप लगाए हैं.
इस संबंध में तहसीलदार प्रतिज्ञा
ढेमुला का कहना है कि तहसीलदार कब से नौकरी लगवाने लगे. ऐसा कुछ भी मामला नहीं है.

पूर्व तहसीलदार प्रतिज्ञा ढेमुला पर नौकरी लगवाने के एवज में 3 लाख मांगने का आरोप, DM से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment