Press "Enter" to skip to content

पुस्तैनी ज़मीन को लेकर युवक को उतारा मौत के घाट, 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के दीगोदी गांव में पुस्तैनी जमीनी विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। तेंदुआ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दीगोदी के रहने वाले केशव धाकड़ ने बताया कि हमारा जमीनी विवाद दादा की दूसरी पीढ़ी के परिवार से चला आ रहा है। दोनों परिवार के बीच जमीन का बटवारा हो गया था। इसके बाद जब बंटवारे में दूसरा परिवार संतुष्ट नहीं हुआ तो दोनों परिवार के बीच जमीनी विवाद का केस पहले तहसील में चला इसके बाद कोलारस से लेकर शिवपुरी न्यायालय में भी केस चला। सभी जगह से केस का फैसला हमारे पक्ष में आया था। इसके बाद अभी भी जमीन का केस ग्वालियर हाईकोर्ट में चल रहा है।

दिन में पिता को धमकाया रात में भाई को उतार दिया मौत के घाट

केशव धाकड़ ने बताया कि में बीते रोज कोलारस कस्बे में किसी काम से आया था। दोपहर के समय मेरे मंगल सिंह धाकड़ ने फोन पर बताया था कि सुखदेव धाकड़, राजेश धाकड़, महाराज धाकड़, मुकेश धाकड़ ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शाम को मैं घर पहुंच गया था। रात करीब 8 बजे गांव के चौकीदार ने फोन पर बताया कि तुम्हारा भाई मंगल सिंह धाकड़ घायल अवस्था में नाली में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो भाई मंगल सिंह को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पिता कैलाश धाकड़ ने बताया कि मैं और मेरा बेटा मंगल सिंह गांव में रात आठ बजे टहल रहे थे। इसी दौरान सुखदेव धाकड़, राजेश धाकड़, महाराज धाकड़, मुकेश धाकड़ ने घेर कर हमला बोल दिया था। मैंने भाग कर अपनी जान बचाई थी। लेकिन चारों ने मंगल सिंह को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची तेंदुआ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चार लोगों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!