शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाली लुकवासा में एसबीआई बैंक के एटीएम पर चोरों ने अपना दाबा बोल दिया. आपको बता दें कि आज रात्रि 2:30 बजे के आसपास अज्ञात चोर आए और गैस कटर से एटीएम को काटकर कैस चुरा ले गए. वही चोरों की तलाश में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार रात्रि 2:30 बजे अज्ञात चोरों ने लुकवासा में लगे एसबीआई के एटीएम पर दावा बोल दिया आपको बता दें कि एटीएम में साढ़े 18 लाख रुपए जमा थे कल ही एटीएम में कैस डाला गया था. वहीं चोरों ने पहले कैमरो पर स्प्रे किया उसके बाद गैस कटर से एटीएम को काटा और पैसे उड़ा ले गए वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस को चोरों ने यह चुनौती दी है.
यह पूरी घटना सीसीटीवी मैं कैद हो गई है. वही चोर पहले स्प्रे लेकर आया और कैमरे के पास जाकर कैमरे पर स्प्रे करते समय चोर सीसीटीवी में कैद हो गया हैं. वही चोर अपना मुंह ढका हुआ था मौके पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पहुंचे और और जांच पड़ताल शुरू की.






Be First to Comment