Press "Enter" to skip to content

गरीब आदिवासियों के हक पर डांका, 2 माह से नही मिला राशन / Shivpuri News

दो दर्जन से ज्यादा परिवार को नहीं मिला राशन
क्षेत्र मे बहुत से अधिवासी क्षेत्र मे नहीं मिल रहा है राशन
एसडीएम कार्यालय में लगाई गुहार.
शिवपुरी: हर गरीब की थाली मे एक रुपय किलो वाले राशन के माध्यम भोजन मिलने वाली योजना पर ग्रहण लगा गया है पोहरी क्षेत्र के अधिक दुकानों पर राशन नहीं मिल रहा हैं.
पोहरी अनुभाग के छर्च क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम टुकी में 20 आदिवासी परिवारों को पिछले 2 माह से राशन नही मिला जिसकी शिकायत को लेकर स्थानीय ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुँचे ओर एसडीएम राजन वी नाडिया को आबेदन सौपकर राशन दिलवाने की मांग की है।
बता दे कि पीड़ित परिवारों द्वारा बताया कि उन्हें नवंबर ओर दिशम्बर माह का खाद्यान्न नही मिला जबकि खाधान्न मिलनर से पहले उनके अंगूठे लगवा लिए जाते है वही संचालक द्वारा कभी भी पूर्ण राशन नही दिया जाता जिसके चलते एसडीएम को ज्ञापन सोपा।
इस सम्पूर्ण मामले को एसडीएम राजन बी नाडिया ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करायी जाएगी अगर जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो सम्वन्धित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी साथ ही सभी परिवारों को जिस माह का राशन नही मिला उस माह का राशन दिलाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!