Press "Enter" to skip to content

कंबल से लदी चलती बाइक में लगी आग, सायलेंसर से पकड़ी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक कंबल से लदी चलती बाइक में अचानक आग भड़क गई। बाइक चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक चालक भी आग से झुलस गया। घायल को शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुचमुदिया निवासी लालमाटी शिवपुरी फेरी लगाकर कंबल बेचने का कार्य करता था। अभिषेक आज कंबल की खेप को बाइक पर बांधकर राजस्थान के देवरी की ओर निकला था। इसी दौरान अभिषेक जब तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान चलती बाइक के साइलेंसर के जरिए बाइक पर लदे कंबलों ने आग पकड़ ली।

बाइक चालक अभिषेक जब तक समझ पाता, तब तक देर हो चुकी थी। जब अभिषेक बाइक से कूदा तब तक अभिषेक भी कंबल में भड़की आग की चपेट में आकर झुलस चुका था। राहगीरों ने तत्काल कंबलों सहित बाइक में भड़की आग को बुझाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से अभिषेक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!