Press "Enter" to skip to content

मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 3 सवारी घायल, एमपीआरडीसी द्वारा नहीं लगाया सूचना बोर्ड / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम हाजी नगर के पास शीतला माता मंदिर की पुलिया स्थित मोड़ पर आज एक वाहन एमपी07 सी एच 9498 इको स्पोर्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कार में 3 लोग सवार थे तीनों लोग घायल हो गए उन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेरा में भर्ती करा कर उपचार कराया। उल्लेखनीय है उक्त पुलिया पर घुमावदार मोड़ व चढ़ाई होने के कारण अधिकांश वाहन यहां पलट जाते हैं। जबकि इस मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड भी एमपीआरडीसी द्वारा लगाना उचित नही समझा। क्योंकि गत 5 से 6 माह पूर्व ही करेरा से भितरवार मार्ग बनाया गया है वह भी बहुत खराब है. कई कई जगह 1-1 किलोमीटर रोड क्षतिग्रस्त है। जिसे जिम्मेवार अधिकारी नहीं देख रहे हैं उसी का नतीजा है कि यह हाजी नगर की पुलिया पर अक्सर एक्सीडेंट होते हैं। गत माह भी एक ऑटो पलट गया था उसमें बैठे सभी सवारियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!