Press "Enter" to skip to content

कुमरौआ के सेक्रेटरी राजेंद्र लोधी द्वारा नहीं दी जा रही कुटीर, पैसे लेनदेन कर कुटीर देने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कुमरौआ मानिकपुर पंचायत में आज ग्राम वासियों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में सेक्रेटरी द्वारा कुटीर नहीं दी जा रही है. वही जो लोग पैसे दे देते हैं उन्हें कुटीर उपलब्ध कराई जा रही है.

जानकारी के अनुसार कुमरौआ के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की कुटीर प्राप्त करने के लिए उन्होंने आवेदन किया था और सचिव राजेंद्र लोधी को आवेदन दिए थे तो सचिव द्वारा ग्रामीणों से अवैध रूप से 5 से 10 हज़ार की मांग की गई और जब पैसे नहीं दिए गए तो उनका लिस्ट में से नाम हटा दिया गया. और जिन लोगों ने पैसे दे दिए थे. उनकी कुटीर स्वीकृत करवा दी गई वहीं हमारी नहीं करवाई गई. ग्रामीणों ने बताया कि कुटीर ना होने से उन्हें परेशानी बनी हुई है. वहीं योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है इसलिए सेक्रेटरी पर उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं कुटीर मिलने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!