Press "Enter" to skip to content

पिता की हुई थी कोरोना से मृत्यु, नहीं मिली 50 लाख की राशि, मामा की भांजी ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान मामा की भांजी ने कलेक्टर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत बीमा राशि का भुगतान करने की गुहार लगाई है. युवती ने बताया कि उसके पिता की कोरोना से मृत्यु हुई थी और आज दिनांक तक उसे 50 लाख का मुआवजा नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार कु. सोनिया शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री सुरेंद्र कुमार शर्मा निवासी टीवी हॉस्पिटल ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बताया कि उसके पिता सिविल सर्जन कार्यालय में सहायक वर्ग-3 के पद पर पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे तभी कोरोनाकाल में ऑन ड्यूटी 25 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो गई. पिता की मृत्यु पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत बीमा राशि 50 लाख का भुगतान आज दिनांक तक उसे प्राप्त नहीं हुआ है. जिस कारण से वह आर्थिक परेशानी का सामना कर रही है. युवती ने बताया कि काफी प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक उसे लाभ नहीं मिला है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!