Press "Enter" to skip to content

कोटा भगोरा के पास खेत के पास पानी में मिली युवक की लाश, नहीं हुई पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वाकड़े हनुमान मंदिर के आगे कोटा भगोरा के रास्ते में एक युवक की अज्ञात युवक की लाश मिली है. आपको बता दें कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. वहीं युवक के पास से शराब भी मिली हैं.

जानकारी के अनुसार देहात टीआई विकास यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कोटा भगोरा बाकड़े हनुमान मंदिर के आगे खेत के किनारे एक अज्ञात युवक की बॉडी मिली है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नहर में से खेत के लिए जो पानी का रास्ता बनाया गया है. उसमें एक युवक पड़ा हुआ मिला जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं युवक शर्ट और ब्लैक पेंट पहना हुआ है वहीं युवक के पास शराबी भी मिली हैं. आपको बता दें कि संभवत शराब के नशे में युवक पानी में जा गिरा ठंड लगने से युवक की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है. युवक की जानकारी किसी को हो तो इस नंबर पर करें संपर्क देहात टीआई विकास यादव 9926102233

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!