शिवपुरी: शहर के एमएम हॉस्पिटल के पास एक पुलिस बस ने तीन पहिया ऑटो लोडिंग वाहन में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना ऑटो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो ड्राइवर और हेल्पर को राहगीरों द्वारा तत्काल एमएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 18वीं बटालियन एसएएफ की बस शहर के कलेक्ट्रेट की ओर से आ रही थी इसी दौरान बस चालक द्वारा बस को एमएम चौराहे से रोंग साइड निकालना चाहा तभी सामने से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर के तीन पहिया लोडिंग वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने तत्काल ऑटो में फसे ऑटो चालक सोनू रावत और हेल्पर भूपेंद्र आदिवासी को तत्काल पास के एमएम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां से दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे इसके चलते यह हादसा घठित हुआ है। लोडिंग ऑटो अवंतिका वाटर सप्लाई का बताया गया है जो शहर में वाटर सप्लाई का कार्य करता है






Be First to Comment