Press "Enter" to skip to content

तलाक का केस दर्ज कर पत्नी हुई लापता, केस ख़ारिज के बाद पति ने कराई गुमसुदगी दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस कस्बे के रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गुमशुदगी की शिकायत उसके पति ने कोलारस थाने में सात माह बाद दर्ज कराई है। दरअसल दोनों के बीच न्यायालय में केस चल रहा था। केस खारिज खारिज होने के बाद महिला की गुमशुदगी दर्ज होना सम्भव हो सकी है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पहली पत्नी की मौत के बाद साली से की थी शादी

पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे युवक ने बताया कि मेरी पहली पत्नी की मौत बीमारी के चलते हो गई थी मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे थे। जिनके पालन-पोषण में होने वाली परेशानियों को देखते हुए पत्नी और मेरे परिवार के सदस्यों का मानना था कि अगर किसी अन्य महिला शादी करके घर आई तो वह इन बच्चों की देखरेख नहीं करेगी। इसी के चलते मेरी साली से ही शादी कराने का फैसला दोनों परिवार ने लिया था। 18 साल पहले मेरी शादी मेरी ही साली से करा दी गई थी।

आंगनबाड़ी में लग गई थी नौकरी फिर भी छोड़ी

पत्नी की नौकरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में लग गई थी इसके बाद दूसरी पत्नी के भी दो बच्चे हो गए थे। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन कुछ साल बाद पत्नी झगड़ा करने लगी थी। सात माह पहले मेरी पत्नी तलाक का केस न्यायालय में लगा दिया था। इसके बाद वह घर चली गई थी। केस के बाद वह न्यायालय में लगने वाली तारीखों पर कुछ दिनों तक पहुंची थी। पर इसके बाद उसने तारीख पर जाना छोड़ दिया था। न्यायालय में तारीख पर न आने की वजह से पत्नी द्वारा लगाए गए तलाक के केस को न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

साले के साथ आने वाले युवक पर बहकाने का शक

पीड़ित का कहना है तलाक का केस खारिज होने की सूचना मैंने ससुराल में पहुंचाई थी। ससुरालियों का कहना है मेरी पत्नी यहां नहीं रहती तब जाकर मैने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। मुझे शक है कि मेरे साले के साथ झांसी का रहने वाला एक दोस्त घर आता जाता रहता था। मेरी पत्नी उसी युवक के साथ घर छोड़कर फरार हुई होगी। कोलारस थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!