Press "Enter" to skip to content

दुकान पर सामान लेने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुकानदार ने कर दी छेड़छाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: मगरौनी कस्बे में एक नाबालिग छात्रा के साथ उस वक्त मनचले दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। जब नाबालिग छात्रा दुकान पर सामान लेने पहुंची हुई थी। नाबालिग की शिकायत पर मगरौनी चौकी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दुकानदार के खिलाफ पास्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम मगरौनी कस्बे की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा अपने पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान दुकानदार पर कोई भी ग्राहक मौजूद नहीं था। नाबालिग छात्रा को देखकर दुकानदार की नीयत बिगड़ गई और उसने नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़ कर उसके साथ गंदी हरकत करना शुरू कर दी। नाबालिग छात्रा ने जब चीखना चिल्लाना शुरू किया तो दुकानदार ने छात्रा का हाथ छोड़ दिया और उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शाम को जब नाबालिग छात्रा के पिता घर आए तब कहीं जाकर नाबालिग छात्रा ने दुकानदार की हरकत के बारे में पिता सहित अपनी मां को बताया। परिजनों ने नाबालिग छात्रा के साथ मगरौनी चौकी में पहुंचकर दुकानदार की शिकायत दर्ज कराई थी। मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी दुकानदार पर छेड़छाड़ सहित पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आरोपी दुकानदार को आज गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!