शिवपुरी: कोलारस अनुविभाग के पचावली गांव के शासकीय विद्यालय के भवन पर बरसों पुराना पेड़ गिरने से विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि ग्रामीण, स्कूल प्रबंधन और सरपंच की सूझबूझ से किसी भी छात्र को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार लुकवासा संकुल के पचावली गांव में स्थित एकीकृत माध्यमिक विद्यालय की परिसर में बरसों पुराना एक विशाल नीम का पेड़ खड़ा हुआ है। आज दोपहर अचानक से नीम के पेड़ से चिरचराने की आवाज सुनाई देने लगी। ग्रामीणों ने यह आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया। स्कूल प्रबंधन ने नीम के पेड़ के पास जाकर देखा तो उसमें से चिरचिराने की आवाजें निकल रही थी। इसकी सूचना तत्काल पचावली गांव के सरपंच गिर्राज दांगी को दी गई मौके पर पहुंचे सरपंच ने तत्काल स्कूल में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं की छुट्टी करा दी।
बड़ा हादसा टला –
स्कूल प्रबंधन के द्वारा जैसे कि स्कूल में मौजूद छात्र छात्राओं की छुट्टी की गई इसके कुछ ही देर बाद विशालकाय नीम का वृक्ष स्कूल के भवन पर गिर गया। इस हादसे में सतर्कता के चलते किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। नीम के पेड़ के गिरने से स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। स्कूल प्रबंधन, ग्रामीण और सरपंच की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा घटित होने से बाल-बाल बच गया। बताया गया है कि इस स्कूल में 450 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते गए। इस भवन का निर्माण वर्ष 1984 से शुरू हुआ था और 1992 से इस भवन में कक्षाएं संचालित हो रही है।

पचावला में शासकीय भवन पर गिरा वर्षों पुराना नीम का पेड़, सतर्कता से बची बच्चों की जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment