Press "Enter" to skip to content

गौमुख धाम मेला: मथुरा के पहलवान जगत ने प्रथम तो पवन ने जीता द्वितीय पुरुस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी: अनुविभाग करैरा के ग्राम नेकोरा में हर वर्ष की तरह इस बार भी गौमुख धाम मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत उपस्थित रहे। इस मेला महोत्सव में कुश्ती का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली, आगरा, मथुरा के पहलवानों ने अपने दांव दिखाए।

इस बार के दंगल प्रतियोगिता में मथुरा के पहलवान जगत सिंह ने 11 हजार का प्रथम इनाम जीता। वहीं द्वितीय पुरस्कार मथुरा के पवन कुमार ने 5100 रुपए का जीता। इन पहलवानों को मुख्य अतिथियों द्वारा दंगल प्रतियोगिता में जितने पर प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 51 सौ रुपए, तृतीय पुरुस्कार 31 सौ रुपए का नगद दिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री (दर्जा) जसवंत जाटव, रामस्वरूप रावत, अरविंद बेडर, ग्राम पंचायत सड़ के सरपंच ब्रजेन्द्र रावत (बंटी), नफीस खान, जयप्रकाश सोनी, सुभाष जाटव, हरिशंकर परिहार, पुष्पेंद्र जाटव, अंशुमन रावत, पवन लोधी, रामेश्वर रावत, नरेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!