शिवपुरी। साहब…! आंगनबाड़ी में सहायिका पद पर भर्ती निकली थी। इस पद के लिए मैं पात्र थी लेकिन यहां फर्जी डॉक्यूमेंट देकर एक महिला ने नियुक्त पा ली। इसलिए इस नियुक्ति को निरस्त कर दोबारा भर्ती की जाए एवं भर्ती हुई महिला की जांच करवाई जाकर कार्रवाई करें। यह कहना था सुनीता पत्नी स्व. रामप्रकाश जाटव निवासी ग्राम महोबा डामरोन पिछोर का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।
सुनीता ने बताया कि वह हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण है। उसने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर फार्म डाला था जिस पर उसकी नियुक्ति होनी थी। लेकिन मीनेष जाटव ने फर्जी अंकसूची बनवाकर नियुक्ति करा ली है जो कि कक्षा 8वीं पास है उसने अपना जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न नहीं किया था और नियुक्ति के समय उसे जाति प्रमाण पत्र के नंबर दे दिए गए। इसलिए इस नियुक्ति को रोक दिया जाए। एवं महिला के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment