सचिन राज भट्ट शिवपुरी: पिछोर के घटवरा गांव के एक व्यक्ति का शव फील्ड फायरिंग के जंगल में पेड़ पर लटका मिला. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं. पुलिस ने शव का पीएम कराकर आगे की कार्रवाई की बात कहीं हैं.
जानकारी के अनुसार पिछोर के घटवरा गांव का भरत लोधी गुजरात में मजदूरी करने गया था अचानक से परिजनों को उसका शव फील्ड फायरिंग की जंगल में एक पेड़ से लटका मिला हैं. परिजनों ने बताया कि हत्या करके प्रियंका लोधी, केपी लोधी, कल्याण लोधी ने पेड़ पर लटकाया हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है. मृतक के भाई अरविंद लोधी का कहना है कि मेरा भाई गुजरात में मजदूरी करने गया था गांव के ही कुछ लोगों ने गुजरात से उसका अपहरण किया और मेरे भाई की हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया मृतक के भाई ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं. इस पूरे मामले में थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि मृतक गुजरात में मजदूरी करता था अचानक से परिजनों को फील्ड फायरिंग रेंज में बरगद के पेड़ से लटका मिला जिस पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं.






Be First to Comment