Press "Enter" to skip to content

मां-बेटी पर गिरा पीएसक्यू लाइन के जर्जर क्वार्टर के गेट का पत्थर / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थानांतर्गत पीएसक्यू लाइन के जर्जर क्वार्टरों में रहने वाले नगर पालिका के एक सफाईकर्मी की पत्नी और बेटी पर शुक्रवार की सुबह क्वार्टर
के गेट के ऊपर लगा पत्थर टूट कर गिर गया। पत्थर मां-बेटी के ऊपर गिरा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत सफाईकर्मी वीरेंद्र कर्मचारी पीएसक्यू लाइन में बने हुए जर्जर क्वार्टरों में रहता है। आज सुबह अचानक से उसके क्वार्टर के गेट के ऊपर रखा पत्थर अचानक से उसकी पत्नी उर्मिला उम्र 38 साल और बेटी रविता उम्र 20 साल के ऊपर आकर गिर गया। दोनों को बेहोशी की स्थिति में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों को अंदरूनी चोट आई हैं। उर्मिला के अनुसार अचानक पत्थर गेट के ऊपर से उसके ऊपर गिरा और फिर उसकी बेटी के ऊपर गिरा। दोनों के ऊपर पत्थर गिरने के बाद जमीन पर पड़ते ही चकनाचूर हो गया। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि दोनों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!