Press "Enter" to skip to content

साहब…! एक्सीडेंट में पति का हाथ हो गया बेकार, अब खाने-पीने के भी लाले, अधिकारी बोले लोन निकाल लो / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! आज से डेए़ साल पहले मेरे पति का एक्सीडेंट हो गया था। घटना में पति के एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया तथा एक्सीडेंट के बाद से ही पति बेरोजगार हो गए हैं जिस कारण परिवार के भरण-पोषण में काफी आर्थिक परेशानी आ रही है। इसलिए हमारी आर्थिक मदद की जाए। यह कहना था कृष्णपुरम कॉलोनी कोयला फैक्ट्री के पीछे रहने वाले विमला पत्नी रविेंद्र कुशवाह का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।

विमला कुशवाह ने बताया कि उसके पति का डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनका दायां हाथ खराब हो गया। अब उसके पति के पास कोई भी काम नहीं है। जब डॉक्टरों से हाथ को सही कराने की बात कही तो उन्होंने लाखों रुपए का खर्चा बता दिया। विमला ने बताया कि उसके दो बच्चे है, पति के पास काम नहीं है जिस कारण बच्चों तथा परिवार के भरण-पोेषण की समस्या आ गई है। इसलिए हमारी आर्थिक मदद करवाएं। वहीं अधिकारियों ने महिला से कहा कि वह लोन निकाल ले और अपना काम धंधा शुरू कर दे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!