Press "Enter" to skip to content

सब रजिस्ट्रार की तेज रफ़्तार कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को उड़ाया / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र के कुशवाह होटल के पास से आ रही है। जहां आज पिछोर में पदस्थ रजिस्ट्रार की तेज रफ्तार कार ने एक बाईक पर सबार दो लोगों को उडा दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के स्थानीय लोगों ने करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार आज शेखर आदिवासी पुत्र शिवचरण आदिवासी उम्र 18 साल निवासी राजगढ अपने साथी जगवान सिंह पुत्र मजबूत सिंह पाल उम्र 16 साल के साथ अपनी मार्कसीट लेने जा रहा था। तभी कुशवाह होटल के पास शिवपुरी की ओर से आ रही रजिस्ट्रार की कार ने दोनों बाईक सबारों को उडा दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया है कि यह कार पिछोर में पदस्थ रजिस्ट्रार प्रदुम्मन पाल सिंह की है। बताया गया है कि वह अपनी स्विप्ट कार से जा रहे थे। जिसमें कार उनका ड्रायवर चला रहा था। जो शिवपुरी से पिछोर जा रहे थे। इस हादसे में दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि वह अपनी स्विप्ट कार से जा रहे थे। जिसमें कार उनका ड्रायवर चला रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!