Press "Enter" to skip to content

कभी 50 रुपए देकर कराया था टाइगरों का शिकार अब 16 करोड़ खर्च कर फिर से बसाने की तैयारी / Shivpuri News

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क में टाइगर को बसाने के लिए 16 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाकर भारत सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिले ही टाइगर के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि टाइगर की बसाहट के लिए 375 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले नेशनल पार्क में अन्य फॉरेस्ट एरिया मिलाकर इसे 1200 किलोमीटर किया जाएगा।

प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट तैयार करते समय पुराने रिकाॅर्ड से खुलासा हुआ है कि माधव नेशनल पार्क में 1956 से 1970 तक यानी 14 वर्ष में 73 टाइगर का शिकार किया गया था। जो सरकार ने ही 50 रुपए प्रति टाइगर के हिसाब से टाइकर का शिकार कराया था। शिकार कराने का कारण टाइगर की संख्या बढ़ना था, इससे आसपास के लोगों को जान का खतरा था। माधव नेशनल पार्क के संचालक सीएम निनामा का कहना है कि बजट स्वीकृत होते ही छह महीने में टाइगर सफारी तैयार कर देंगे। शुरूआत में फ्री रेंज के लिए 3 टाइग्रेस व 2 टाइगर लाए जाएंगे। इसके बाद इसके बाद टाइगर सफारी (पिंजरे) के लिए दो टाइग्रेस और एक टाइगर लाया जाएगा। विस्थापित गांवों की लगभग जमीन हम अधिग्रहित कर चुके हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!