शिवपुरी: यातायात जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के मुख्य चौराहों पर जाकर लोगों को यातायात के बारे में जागरूक करेगा। इसके साथ ही यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा हैप्पी डेज स्कूल एवं सेंट चार्ल्स स्कूल में जाकर बस चालको एवं परिचालकों से चर्चा की। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बसों के दस्तावेज एवं बसों का निरीक्षण भी किया। खास बात यह रही की शिवपुरी में पहली बार किसी स्कूल ने स्कूली बसों पर महिला परिचालकों को नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी बस में जिसमें बच्चियां हैं उसमें महिला टीचर या महिला परिचालक का होना अनिवार्य है इसी को ध्यान में रखते हुए हैप्पी डेज स्कूल ने अपनी बसों में महिला परिचालकों की नियुक्ति की है. यह बच्चियों की सुरक्षा के हिसाब से बहुत ही सराहनीय कदम है। शिवपुरी पुलिस द्वारा सभी स्कूलों से इस संबंध में चर्चा कर महिला परिचालकों की नियुक्ति करने हेतु बातचीत करेंगी।

SSP राजेश सिंह चंदेल ने यातायात रथ को दिखाई हरी झंडी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ₹20 हजार की ठगी, शिकायतकर्ता ने पुलिस से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बलारी माता के रास्ते में भंडारे पर हमला और लूट का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस पर रिपोर्ट न लेने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
- पटेल पार्क कर्मचारियों की ईमानदारी बनी मिसाल, महिला पर्यटक की खोई सोने की चेन लौटाई / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment