Press "Enter" to skip to content

देर रात जैन मंदिर से आदिनाथ भगवान की मूर्ति चोरी,मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौजूद / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के थाना देहात क्षेत्र के गुरुद्वारा पुरानी शिवपुरी रोड पर स्तिथ श्री 1000 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र छत्री मंदिर से आ रही है। जहाँ आज रात्रि में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी भगवान की 2 बेशकीमती मूर्तियों को चोरी किया है। यह दोनों मूर्तिया अष्ठ धातु की बनी हुई है। जिन्हें यह चोर चुराकर ले गए।

जानकारी के अनुसार इस मंदिर पर एक माली अपने परिवार के साथ रहता है। आज वह मंदिर में अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी दो अज्ञात बदमाश रात्रि में लगभग 2: 30 बजे घुसे और मंदिर में रखी अष्ट धातु की दो मूर्तिया चुराकर ले गए।

बताया गया है कि यह दोनों मूर्तियां भगवान शांतिनाथ ओर भगवान आदिनाथ की है जो वर्ष 2008 में पंचकल्याणक के दौरान स्थापित हुई थी। बताया जा रहा है यह चोर पीछे बाले गेट से अंदर आये है। जहां दोनों ने अंदर घुसकर इन मूर्तियों को चोरी किया है।

बताया जा रहा है कि यह मूर्तियां अष्ट धातु की है। जिसे चोर सोने की समझकर चुराकर ले गए है। इस मामले की सूचना पर मंदिर पर भारी मात्रा में पुलिसफोर्स पहुँच गया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी मौके पर पहुँच गए जहाँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट –: राजेश सिंह चंदेल (एस एस पी शिवपुरी )

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!