शिवपुरी: कोलारस जनपद पंचायत पर आज एक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल तक बैठने की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। परिजन अपने-अपने दिव्यांगों को कंधे पर बैठाकर शिविर तक लेकर पहुंचे जबकि इस शिविर में दिव्यांगजनों के लाने ले जाने की व्यवस्था जनपद पंचायत की ओर से की जानी थी।
जनपद सदस्यों को नहीं किया आमंत्रित
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोलारस के द्वारा आयोजित इस शिविर में जनपद पंचायत के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया। इसे कोलारस जनपद पंचायत के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। जनपद सदस्य आशा रामनिवास धाकड़ का कहना है कि उन्हें शिविर के आयोजन की सूचना तक नहीं दी गई, ऐसे में अगर उन्हें समय पर सूचना मिलती तो उनके क्षेत्र के दिव्यांग जनों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता। लेकिन जनपद पंचायत सीईओ ने जनपद सदस्यों को इस शिविर में न ही आमंत्रित किया और न ही इस शिविर के आयोजन की कोई भी सूचना दी गई।
सांसद प्रतिनिधि ने सांसद से की शिकायत
सांसद प्रतिनिधि जयपाल जाट ने जनपद के जिम्मेदारों के इस रवैये को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा है कि सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है लेकिन जनपद कोलारस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस तरह की उदासीनता ठीक नहीं है। इसका विपरीत असर आने वाले चुनावों पर न पड़े इसलिए उन्होंने इस मामले की शिकायत सांसद के पी यादव से भी की है और शीघ्र कोलारस क्षेत्र के जनपद सदस्यों के साथ भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरा मामला सुनाएंगे।
सीईओ बोले- कोई राजनीतिक आयोजन नहीं था
कोलारस जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने बताया कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं था। इसके चलते किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रण नहीं भेजा गया था। अंचल में सूचना पहुंचाने का जिम्मा सचिवों सहित ग्राम रोजगार सहायक को दिया गया था। हर पंचायत में बैनर लगाकर भी शिविर का प्रचार-प्रसार किया गया था।

दिव्यांग शिविर में परिजन कंधे पर बिठाकर दिव्यांगों को शिविर मेम लाएं, जनपद सदस्यों को नहीं बुलाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ₹20 हजार की ठगी, शिकायतकर्ता ने पुलिस से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बलारी माता के रास्ते में भंडारे पर हमला और लूट का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस पर रिपोर्ट न लेने का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment