शिवपुरी: शिवपुरी में 3 वर्षीय पुत्री का हृदय उपचार होना है वहीं सहायता राशि के लिए गुहार पिता ने लगाई थी आदेश भी पारित हुआ लेकिन लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आया अभी तक पुत्री का इलाज नहीं किया गया है. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से की गई है.
जानकारी के अनुसार दीपक परिहार पुत्र भगवान सिंह परिहार निवासी संजय कॉलोनी ने कलेक्टर को दिया आवेदन में बताया कि उसकी पुत्री दिव्यांशी उम्र 3 साल निवासी संजय कॉलोनी का हृदय उपचार हेतु बाल हृदय उपचार के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी के माध्यम से उपचार मिलना था. किंतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा पुत्री के हृदय उपचार में विलंब किया जा रहा है. जबकि अन्य लोगों का उपचार किया जा चुका है.
पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का नाम दूसरे नंबर पर लिस्ट में था. इसके बावजूद अन्य मरीजों का इलाज हो चुका है लेकिन उसकी पुत्री के इलाज की कोई सूचना आज दिनांक तक उसे प्राप्त नहीं हुई है वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा उपचार हेतु भोपाल भेज दिया गया किंतु वहां डॉक्टर ने उपचार करने से साफ इंकार कर दिया जबकि उपचार से संबंधित दस्तावेज रख लिए पिता ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उपचार शुरू करा कर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए.

3 वर्षीय पुत्री का हार्ट का होना है इलाज, लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम होने के बावजूद अभी तक नहीं हुआ इलाज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment