Press "Enter" to skip to content

3 साल से नहीं मिला वेतन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही वृद्ध महिला, जानिए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में एक रसोईया जो छात्रावास में खाना बनाती है. उसे 3 साल से वेतन नहीं मिला है वहीं अब वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. एवं हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही है आपको बता दें कि आज उसकी पुत्री वृद्ध महिला को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां उसने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार पूनम माहोर ने बताया कि उसकी मां बसंती को पिछले 3 वर्षों से मजदूरी का वेतन नहीं मिला है. उसकी मां पिछले 3 वर्षों से अशासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास शिवपुरी एवं करैरा में विगत कई वर्षों से अधीक्षक रसोईया चौकीदार वाटर मैन के पथ पर निरंतर कार्य कर रहे हैं. हम लोगों को पिछले 3 वर्षों से नियमित वेतन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन प्राप्त न होने से परिवार को संचालन में काफी परेशानी आर्थिक एवं मानसिक रूप से सामना करना पड़ रहा है. कई बार वेतन भुगतान की मांग की है. रसोईया बसंती बाई काफी बीमार है. जिंदगी और मौत से जूझ रही है लेकिन उनकी स्वास्थ्य की परवाह प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है वहीं उनकी बेटी उनकी जगह खाना बनाती है. कलेक्टर को आबेदन सौपकर वेतन की गुहार लगाई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!