Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टरों से दिनदहाड़े रेत का अवैध परिवहन, पहाड़ खोदकर बनाई जा रही है रेत / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना क्षेत्र के जेरा घाट में इन दिनो अवैध रेत का खनन और परिवहन का कारोबार जोरों पर चल रहा है, चंद पैसे लेकर खनन माफियाओ पर अफसर कार्यवाही नही कर रहे है। जिसके कारण उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती है बताया गया कि घाटी के नीचे करीबन 200 एकड का क्षेत्र है. जहां पर प्रतिदिन एक सैकड़ा ट्रैक्टर ,डंपर रेत का परिवहन कर रहे है, रेत माफियाओ पर स्थानीय प्रशासन का आशीर्वाद भरपूर बना हुआ है।, ट्रैक्टरों से आसपास के गांव में भारी मात्रा में रेत की सप्लाई हो रही है रन्नौद क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर प्रतिदिन सुबह और शाम को खाली हो रहे हैं तीन थानों को क्रॉस करते हैं। खनियाधाना मायापुर और रन्नौद तीनों जगह से इन्हें आशीर्वाद प्राप्त है।

पहाड़ खोदकर बनाई जा रही है रेता

जानकारी के अनुसार जेरा घाट एक पहाड़ है जहां पहाड़ से खोदकर डंफर और ट्रालीओं में भरी जाती है इसके बाद पानी के फ्रेसर से धुलाई की जाती है, इसके बाद क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है इस रेत से बने मकानों की मियाद बहुत कम होती है बहुत जल्दी से छत और दीवारें जगह छोड़ देती हैं कम लागत में अच्छा मोटा मुनाफा कमाया जाता है, जेराघाट का क्षेत्र मैं किसी प्रकार की कोई माइनिंग ने अनुमति नहीं है, अवैध गोरखधंधा चल रहा है स्थानीय प्रशासन के इशारों पर यह फल फूल रहा है।

जिस जगह से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है,मै मायनिंग के अधिकारियों से बात करके ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पूनम सबिता थाना प्रभारी मायापुर

मैं अभी बाहर हूं ,दो दिन बाद रन्नौद आता हूं इसके बाद रेत के अवैध ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

विजय यादव एसडीओपी कोलारस

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!