शिवपुरी जिले में कड़ाके के सर्दी से राहत मिलने के आसार नजर आने लगे है रविवार को निकली तेज दोपहर धूप ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई इसके चलते पारे में काफी उछाल देखने को मिला है। जिले में चलने वाली हवाओं की रफ्तार में तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली है।
इसके चलते तीन डिग्री सेल्सियस गिरा हुआ पारा ऊपर आ गया आज सोमवार की सुबह की शुरुआत आठ डिग्री सेल्सियस से हुई है अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुचने की संभावना जताई गई है। सोमवार की सुबह से ही एक बार फिर रूप निकल आई है जिससे चलते बिगड़े मौसम में और भी सुधार के आसार नजर आ रहे है। हालांकि अंचल में रात्रि के समय कोहरा छाया रहा है।
जिले में दो दिनों से निकल रही तेज धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई है परन्तु शाम ढलते ही सर्दी का सितम जारी हो जाता है रात भर सर्द हवाओं के चलने के बाद सुबह तक सूरज निकलने तक सर्दी अपने तीखे तेवर में रहती है। कुल मिलाकर मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से दिन प्रति दिन मौसम में सुधार होता दिखाई दे रहा है।
कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों के निरीक्षण कर दिए फसलों को बचाने के सुझाव
शिवपुरी जिले के सहायक संचालक उद्यानिकी सुरेश सिंह कुशवाह व कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव द्वारा किसानों के खेतों में निरीक्षण कर पाले और शीत लहर से फसल को बचाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग सुरेश सिंह कुशवाह एवं कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने बताया कि छोटे फलवृक्षों के पौधों को घास, फूस या पॉलिथीन से ढकना, उत्तर दिशा में टटिया लगाना एवं नमी बनाए रखना जरूरी है।
फसलों, फलों व सब्जियों की फसलों में 2 से 2.5 ग्राम घुलनशील गंधक को प्रति लीटर पानी के मान से घोल बनाकर छिड़काव करें। खेत की मेड़ों पर धुआं आदि करने से बचाव किया जा सकता है।

शिवपुरी में तापमान में आया उछाल, 8 डिग्री सेल्सियस से हुई शुरुआत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment