Press "Enter" to skip to content

माधव नेशनल पार्क में बच्चे के साथ घूमते दिखी मादा तेंदुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क में जल्द ही बाघों की दहाड़ सुनने को मिलने वाली है। नेशनल पार्क में 15 जनवरी को पांच बाघ छोड़ने की बात नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा द्वारा कही गई है। इस बीच माधव नेशनल पार्क की रेंज पूर्व की बीट गतबाया पर गश्त के दौरान मादा तेंदुआ और उसके एक बच्चे को कैमरे में कैद कर लिया गया।


जानकारी के अनुसार, बीती रात गश्त पर निकले देखा। गश्त पर निकले परिक्षेत्र सहायक सुरवाया मुकेश बाथम बीट गार्ड गतवाया विद्यासागर तिवारी बीट गार्ड बलारपुर अनुग्रह वशिष्ठ द्वारा जंगल में एक मादा तेंदुआ और उसके साथ मादा तेंदुआ का बच्चा देखा गया। जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। मादा तेंदुआ और उसके बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि, माधव नेशनल पार्क में तेंदुए मौजूद हैं। नेशनल पार्क के जारी आंकड़ो के अनुसार माधव नेशनल पार्क में 150 कई संख्या से भी ज्यादा तेंदुए मौजूद हैं। बीती रात देखे गए मादा तेंदुए और उसके बच्चे के अनुसार लगातार तेंदुओं की संख्या में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!