वार्डन की लापरवाही के कारण तीन दिन से दर्द के मारे कराह रही थी बालिका
बालिका पिता ने कहा दोषी वार्डन के खिलाफ कार्यवाही करा कर ही लूंगा दम
बदरवास: आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार प्रदेश सरकार नित नई योजनायें संचालित कर रही हैं, उसी से सीख लेकर आदिवासी परिवार के सदस्य अपने बच्चों को शिक्षिक करने के उद्देश्य से शासकीय छात्रावासों में अपनी बालिकाओं को हॉस्टलों में दाखिला दिलाकर शिक्षित बनाने में शासन की योजनाओं लाभ प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन इन शासन की योजनाओं को पलीता लगाने में उनके ही कर्मचारी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी का जीता जागता उदाहरण आज बदरवास तहसील के अंतर्गत आने वाले बूडाढोगर छात्रावास में सामने आया हैं, यहां बताना होगा बूढाडोगर मीडिल स्कूल की छात्रा सोनम जाटव पिछले तीन-चार दिन से बीमार है। जिसकी जानकारी कस्तूरबा गांधी वालिका विद्यालय बूढाडोगर की वार्डन सुल्ताना खान की लापरवाही के कारण खून के दस्त व उल्टियां करती रही और वार्डन द्वारा उसे चिकित्सक के यहां तक ले जाना उचित नहीं समझा और उसे उपचार दिलाने की जगह चार से पांच गोलियां खिलाकर हालत बिगाड़ दी। जिससे बालिका कमजोर हो गई और चलने में भी असमर्थ हो गई। तब बालिका ने रसोईया के फोन से सूचना दी कि पापा मेरी तबियत खराब है। तब कहीं जाकर पिता ने बालिका से मिले और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पिता रूप सिंह ने इस बात की शिकायत वार्डन सुल्ताना खान की तहसीलदार बदरवास प्रदीप भार्गव से की जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा है यह वार्डन इस पर अमल नहीं कर रही है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी और बालिका का ठीक से उपचार कराया जाएगा।

छात्रा को पेट दर्द की वार्डन ने दी 4 गोली बालिका को हुआ साइड इफेक्ट बालिका ने किए 8 घंटे खून के दस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment