शिवपुरी: दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी. शिवपुरी में राज्य आनंद संस्थान शिवपुरी द्वारा दिनांक 02.01.23 से 07.01.2023 तक आयोजित किए गए अल्पविराम आनंदम कोर्स का समापन दिनांक 07.01.2023 को श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा बताया गया कि राज्य आनंद संस्थान द्वारा जो एक सप्ताह का अल्प विराम आनंदम कोर्स आयोजित किया गया है इससे हमारे जवानों ने जीवन में शांत रहकर अपनी अंतरआत्मा को सुनकर जीवन की कठिन परिस्तिथियों में स्वयं को कैसे आनंदित रख सकते हैं। इस कोर्स के तहत अलग अलग स्थितियों में स्वयं से संपर्क करना, सुधार और उसको सकारात्मक दिशा देने की विधि को बताया गया, जिससे हमारे जवानों में सकारात्मक सोच विकसित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
अंत मे श्री राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूर संचार वाहिनी द्वारा राज्य आनंद संस्थान से आए हुए प्रशिक्षक श्री अभय कुमार जैन एवं श्रीमती रिजवाना खान एवं श्री अक्षय कुमार जैन, इंजीनियर को स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया।






Be First to Comment