शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर स्थित दुबे नर्सरी के पास एक बालक को स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है. आपको बता दें कि बालक स्मैक के साथ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा हुआ था तभी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिक बालक को अभिरक्षा में लिया हैं.
जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि 6 जनवरी को रात्रि 11 बजे उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुबे नर्सरी के पास फतेहपुर में एक बालक पीले रंग की जैकेट व काले रंग का जींस पैंट पहने स्मैक बेचने के मकसद से खड़ा हुआ है. तभी मुखबिर की सूचना के बाद अमित सिंह भदोरिया के नेतृत्व में एसआई आदित्य प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर रवाना हुए जहां उन्हें मुखबिर के द्वारा बताई गई पहचान जैसा एक बालक मिला. पुलिस को देख बालक भागा, घेराबंदी कर जब बालक की चेकिंग की गई तो उसके पास से 16 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 1,60,000 मिली वहीं नाम और पता पूछने पर बालक ने शारदा कॉलोनी टोंगर रोड फतेहपुर शिवपुरी का निवासी होना बताया वहीं स्मैक जप्त कर नाबालिक बालक को अभिरक्षा में ले लिया है.
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक जानकीलाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, आरक्षक भूपेंद्र यादव एवं सैनिक देवेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही.

16 ग्राम स्मैक के साथ एक नाबालिक बालक को किया निरुद्ध, बेचने की फिराक में खड़ा था स्मैक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment